Sepoy Abhishek Awarded Best Recruit Grand Parade Held At Amc Center
सिपाही अभिषेक ‘बेस्ट रिक्रूट’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में शनिवार को नंबर 2 टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड पूरे सैन्य गौरव और औपचारिकता के साथ आयोजित की गई।
क्लास-IV नर्सिंग असिस्टेंट ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद रिक्रूट्स को सेना की सेवा में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। कोर्स के दौरान सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के आधार पर सिपाही (नर्सिंग असिस्टेंट) अभिषेक को ‘बेस्ट रिक्रूट’ चुना गया। परेड का निरीक्षण नंबर 2 टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के कमांडर ब्रिगेडियर राहुल यादव ने किया।