रोलबॉल में वाराणसी और मेरठ चैंपियन

नवभारतटाइम्स.कॉम
रोलबॉल में वाराणसी और मेरठ चैंपियन
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप में वाराणसी की गर्ल्स और मेरठ की बॉयज टीम चैंपियन बनी। गर्ल्स वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने आगरा को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। आगरा को सिल्वर मिला, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली लखनऊ की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

बॉयज वर्ग में मेरठ और आगरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मेरठ ने आगरा को 4-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आगरा को बॉयज वर्ग में भी सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। मौके पर संतोष श्रीवास्तव, रविंद्र कपिल ने बताया कि 17वीं जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप के बेहतर खिलाड़ियों का चयन अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।