बिजलीकर्मियों की बहाली पर नहीं बनी बात

नवभारतटाइम्स.कॉम
talks on reinstatement of electricity workers fail independent committee to be formed on energy ministers instructions
nNBT न्यूज, लखनऊ : हटाए गए कर्मियों की बहाली के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में शनिवार को ऊर्जा प्रबंधन और संविदा बिजली कर्मचारियों के बीत हुई वार्ता विफल रही।

यूपी पावर कॉरपोरेशन संविदा एवं निविदा कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 के आदेश का उल्लंघन कर 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को हटा दिया गया, जबकि प्रबंधन ने 9,000 की पुष्टि की है। संगठन महामंत्री देवेंद्र पांडेय ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने वास्तविक स्थिति जानने के लिए बिना अध्यक्ष व एमडी वाली स्वतंत्र कमिटी गठन के निर्देश दिए। हालांकि वार्ता के दौरान कार्य के अनुरूप अनुबंध पर दोनों पक्ष में सहमति बन गई।