संदीप पांडे अध्यक्ष, मंसूर अली बने प्रांतीय महामंत्री

नवभारतटाइम्स.कॉम
sandeep pandey becomes provincial president of uttar pradesh federation of ministerial service association mansoor ali general secretary
nNBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस असोसिएशन का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मुख्य अतिथि रहे।

अधिवेशन में करीब 30 विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले सर्वसम्मति से नगर विकास निदेशालय, लखनऊ के संदीप कुमार पांडे को प्रांतीय अध्यक्ष और लोनिवि, सीतापुर के मंसूर अली को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। जबकि अन्य पदाधिकारियों में सुनील कुमार यादव और महेन्द्र प्रताप सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, मयंक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। पारस नाथ आर्या अतिरिक्त महामंत्री, तरुनेश कुमार श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, देवेन्द्र कुमार व मो. इमरान संगठन मंत्री, आशीष खरे वित्त मंत्री और सत्यप्रकाश सिंह संप्रेक्षक चुने गए।