निजी कंपनी ने ट्रैफिक पुलिस को दिए छाते और केनोपी

नवभारतटाइम्स.कॉम
traffic police received umbrellas helmets and canopies from true power company csr initiative appreciated
nNBT न्यूज, लखनऊ : निजी कंपनी ट्रू पावर के सीएमडी और वरिष्ठ निदेशक ने शनिवार को शहर की ट्रैफिक पुलिस को 250 छाते, 150 हेलमेट और 100 केनोपी दिए। इस दौरान हजरतगंज स्थित डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में एडीसीपी राघवेंद्र कुमार, टीआई हरिराम, उदय प्रताप सिंह और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

कंपनी के सीएमडी कैप्टन राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के बाद कंपनी ने सीएसआर के तहत यह सामान साैंपा है। उन्होंने कहा कि आगामी यातायात माह में जरूरतमंदों को हेलमेट और अन्य वस्तुएं भी दी जाएंगी। कंपनी के वरिष्ठ निदेशक कैप्टन मनोज कुमार तिवारी ने वाहन चालकों से जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एडीसीपी ट्रैफिक ने कंपनी की पहल की सराहना की।