Aap Leader Pankaj Awana Accused Of Misconduct Under Guise Of School Inspection Case Registered
'आप' नेता पर स्कूल निरीक्षण के बहाने बदसलूकी का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-51 के होशियारपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के नाम पर जबरन प्रवेश करने और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में आम आदमी पार्टी से नोएडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे पंकज अवाना के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया है। आप नेता ने स्कूल निरीक्षण के दो विडियो एक्स पर पोस्ट किए और वहां शौचालय की गंदगी और पानी पीने की अव्यवस्था के सावाल उठाए।नोएडा के सेक्टर 115 सोरखा निवासी टीचर सत्यबीर यादव ने पुलिस को बताया गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पंकज अवाना चार अन्य लोगों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन लोगों के पास कोई आधिकारिक अनुमति भी नहीं थी। आरोप है कि सभी लोग स्कूल के अंदर जाकर विडियो बनाने लगे। स्टाफ ने विडियो बनाने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। विरोध करने पर पंकज अवाना कथित तौर पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे और अपशब्द कहने के साथ ही स्टाफ को धमकाया।