Aaps School Sudhar Campaign On Schools Poor Condition Helpline Number Released
स्कूलों की बदहाली पर AAP का अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी
Contributed by: Ankur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करते हुए हेल्पलाइन नंबर 8382928009 जारी किया और लोगों से अपने इलाके के बदहाल स्कूलों, जलभराव, टूटी सड़कों और मिड-डे मील की खामियों के विडियो भेजने की अपील की।
संजय सिंह ने वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और महोबा जैसे जिलों के स्कूलों समेत प्रदेश के 55 सरकारी स्कूलों के विडियो सार्वजनिक किए हैं, जिनमें कई स्कूलों की छतें टपकती दिख रही हैं, शौचालय खराब हैं और बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क-बेंच तक नहीं हैं।