डिग्री के साथ कंपनी के मालिक बनकर निकलेंगे AKTU के छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
aktu students will now become company owners with degrees university will fund
Zeeshan.Rayini

@timesofindia.com
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के छात्र अब कैंपस से सिर्फ डिग्री लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी कंपनी के मालिक बनकर निकलेंगे। विश्वविद्यालय छात्रों को सिर्फ स्टार्टअप विकसित करने में ही मदद नहीं करेगा, बल्कि उसे इंडस्ट्री का रूप देने के लिए खुद इन्वेस्टर्स भी तलाशेगा। इसके लिए एकेटीयू अगले माह एक बड़ी इन्वेस्टर मीट आयोजित करने जा रहा है।

इस मीट में देशभर के दिग्गज निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इन्वेस्टर्स विवि के इनक्यूबेशन सेंटर के तहत चल रहे स्टार्टअप्स के प्रोजेक्ट्स देखेंगे और पसंद आने पर उनमें फंडिंग करेंगे। आमतौर पर विश्वविद्यालय केवल स्टार्टअप आइडिया पर काम करने तक सीमित रहते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब विवि खुद फंडिंग के लिए निवेशकों को कैंपस बुला रहा है।

विवि के इनोवेशन हब के प्रो. अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न सेक्टर्स के निवेशकों का एक मजबूत पूल तैयार कर उनसे संपर्क किया गया है। अगले माह होने वाले इस आयोजन में एकेटीयू के अलावा पूरे प्रदेश के इनक्यूबेशन सेंटर्स में रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स को न्योता भेजा जा रहा है। इसमें छात्रों के साथ-साथ बाहरी लोगों और अन्य कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के स्टार्टअप्स भी शिरकत कर सकेंगे। इसमें 600 से अधिक स्टार्टअप्स, 150-200 के जुटने की उम्मीद है। अभी 47 स्टार्टअप्स वर्तमान में रजिस्टर्ड हैं।