BBAU : दीक्षांत में कुर्ता-पायजामा रहेगा ड्रेस कोड

नवभारतटाइम्स.कॉम
bbau convocation ceremony kurta pajama for boys and kurti salwarsaree for girls dress code
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में लखनवी कुर्ता पैजामा में छात्रों को डिग्री दी जाएगी। विवि की ओर से शनिवार को दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड फाइलन कर दिया है। इसमें विश्वविद्यालय ने दीक्षांत में शामिल होने वाले छात्रों के लिए क्रीम या व्हाइटिश रंग का कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड निर्धारित किया है। वहीं, छात्राएं क्रीम रंग की कुर्ती-सलवार, चूड़ीदार या साड़ी पहनकर समारोह में शामिल होंगी।विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।