BBAU में स्पॉट काउंसलिंग 27 से

नवभारतटाइम्स.कॉम
bbau spot counselling from august 27 separate phases for cuet and non cuet candidates
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। दो चरणों में होने वाली इस काउंसलिंग की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में केवल सीयूईटी (CUET) स्कोर वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जबकि नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल हो सकेंगे।
अमेठी सैटलाइट सेंटर के यूजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग लखनऊ परिसर स्थित ओएसडी अमेठी सेंटर के कार्यालय में होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सीधे कैंपस में रिपोर्ट करना होगा।