खुशहालगंज में मिलेगा रोजगार

नवभारतटाइम्स.कॉम
bumper employment opportunity in khushhalganj youth to get jobs from defense corridor brahmos and ashok leyland
nNBT ब्यूरो, लखनऊ: सरोजनीनगर के खुशहालगंज मंडल में आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। जनसंवाद में कुल 130 आवेदन मिले, जिन पर त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खुशहालगंज में देश के सबसे बड़े डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट , लॉजिस्टिक्स पार्क और अशोक लीलैंड फैक्ट्री से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।