CM की सुरक्षा में चूक पर 10 से अधिक पुलिसकर्मी सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम
cms security lapse over 10 policemen suspended congress workers stopped cms car
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शुक्रवार को गुड़गांव आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने, काफिले के सामने आकर रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को शनिवार को डीसीपी के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में चूक और ढिलाई बरतने के आरोप में थाना सिविल लाइंस के प्रभारी समेत 10 से अधिक पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
काफिले को रोकने का किया गया था प्रयास

आरोप है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक सीएम के काफिले के निकलने के दौरान काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने का प्रयास किया। जब मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिससे मौके पर कानून-व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा प्रभावित हुई थी।

सिविल लाइंस थाने में दर्ज की गई एफआईआर

थाना सिविल लाइंस में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान नीरज यादव, शिव, निखिल, अनुज, हरकेश, अमन, राजीव यादव व हरेंद्र के रूप में हुई। सभी को शनिवार को डीसीपी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

गिरफ्तारी पर भड़के दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आंदोलन की दी चेतावनी 8पेज 6