इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी हुई प्रभावित

नवभारतटाइम्स.कॉम
power outage in gurgaons industrial area due to rain thousands affected
NBT न्यूज गुड़गांव : बारिश होते ही सेक्टर-103 और 107 की कई सोसायटियों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शुक्रवार की रात करीब दो बजे बिजली गुल होने के बाद सुबह करीब 9 बजे बिजली बहाल हुई। इस दौरान सत्या हर्मिटेज, ग्रैंड इवा सहित आसपास की सोसायटियों में रहने वाले हजारों परिवार घंटों परेशान रहे। बिजली कटौती के कारण घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए, वहीं लिफ्ट, पानी की मोटर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित रहीं। निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान इस क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। 15 अगस्त को भी करीब 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती हुई थी। हर बार फीडर में ब्रेकडाउन बताकर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो रहा।

वर्जन..
बारिश के कारण फीडर में फॉल्ट आया था। टीम को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराई गई। फॉल्ट की वजह की जांच कर जरूरी तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे।

- SDO विक्रम