बस की टक्कर से शख्स की मौत, दोस्त गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम
rewari youth dies in bus collision friend critically injured
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: दोस्त के साथ बाइक पर नारनौल जा रहे एक युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय नगर निवासी मनोज के रूप में हुई है, वहीं गंभीर रूप से घायल दोस्त सुरेंद्र का उपचार चल रहा है। मनोज के भाई राकेश ने खोल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उसका भाई दोस्त सुरेंद्र के साथ बाइक पर नारनौल की तरफ गया था। इसी दौरान हादसा हो गया।