स्कूलों को बजट नहीं किया आवंटित, मांगा जवाब

नवभारतटाइम्स.कॉम
schools did not receive budget education department sought answer
nNBT न्यूज, गुड़गांव : प्राइमरी स्कूलों में सफाई और जरूरी सुविधाओं की बेहतरी के लिए जारी बजट का फायदा स्कूलों को न मिल पाने पर शिक्षा विभाग ने गुड़गांव सहित 3 जिलों से जवाब मांगा है। निर्देश में गुड़गांव, फरीदाबाद और झज्जर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से स्पष्ट करने को कहा कि इन कामों के लिए जारी की गई रकम संबंधित स्कूलों को आवंटित क्यों नहीं की गई। ऐसे स्कूल में जहां सफाई के लिए पार्ट टाइम वर्कर नहीं हैं। वहां सफाई, पानी की निकासी सहित अन्य काम करवाने के लिए हर स्कूल के लिए प्रति माह आठ हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। गुड़गांव के अलावा फरीदाबाद और झज्जर के अधिकारियों से पूछा है कि पहले ही राशि जारी किए जाने के बावजूद संबंधित स्कूलों को अब तक यह राशि आवंटित क्यों नहीं की गई।