Wall Collapses Due To Rain In Sector 84 Seven Members Of A Family Injured
सेक्टर-84 में गिरी दीवार, परिवार के सात लोग घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, खेड़की दौला: थाना एरिया के सेक्टर-84 में शनिवार तड़के तेज बारिश से निर्माणाधीन दीवार गिर गई। पास बने कमरे में सो रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के पटना का है और सेक्टर-84 एरिया में टाइल्स बनाने की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। फैक्ट्री परिसर में ही पीछे की तरफ कर्मचारियों के रहने के लिए अस्थायी कमरे बनाए हैं। शनिवार सुबह करीब 5 बजे तेज बारिश से फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बन रही दीवार कमरे पर आ गिरी। इससे पास बने कमरे में सो रहा परिवार घायल हो गया। शोर होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद घायल अभिषेक, सुषमा, राजकली, डिंपल, सिंपल, शिवांसी, प्रियांश को अस्पताल ले जाया गया।