चार घंटे में 50 MM बारिश, कई इलाके फिर डूबे

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram receives 50 mm rain in 4 hours many areas struggle with waterlogging
n NBT न्यूज, गुड़गांव

मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। चार घंटे में गुड़गांव जिले में औसतन 50 MM बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश कादीपुर और हरसरू में 83-83 MM रही जबकि गुड़गांव में 75 MM बारिश हुई।
सुबह कई इलाकों में जलभराव रहा, इससे आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, मुख्य मार्गों पर सुबह तक काफी हद तक पानी निकल गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद सेक्टर -51, मेफील्ड गार्डन, समसपुर, वज़ीराबाद, सेक्टर-10, राजीव कॉलोनी, झाड़सा, सेक्टर 40 हुडा मार्केट, सेक्टर-80, सेक्टर- 31, सेक्टर-4, सुशांत लोक में जलभराव रहा। हालांकि मुख्य सड़कों पर सुबह तक हालात सामान्य हो गए थे।