वाटिका सोसायटी में भरा सीवरेज का पानी, लोग परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
sewage water filled in vatika society making life difficult for people
nNBT न्यूज, सेक्टर-84

वाटिका सोसायटी के पी ब्लॉक में सीवरेज का गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सिकंदरपुर गांव की ओर से आने वाला सीवरेज का पानी ब्लॉक के मुख्य गेट से लेकर घरों के बाहर तक जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधा की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। निवासियों के मुताबिक सीवरेज की निकासी सुधारने के लिए पहले भी दो बार लाइन बिछाई जा चुकी है। बावजूद समस्या खत्म नहीं हुई।
वाटिका सोसायटी के प्रधान धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित विभाग को शिकायत दे दी गई है। मुख्य गेट से लेकर घरों के बाहर तक सीवरेज का पानी जमा है। दो बार लाइन बिछाने के बावजूद समस्या बनी हुई है। अब विभाग की कार्रवाई और स्थायी समाधान का इंतजार है।