सीवर ओवरफ्लो से इंडस्ट्रियल हब की कनेक्टिविटी प्रभावित

नवभारतटाइम्स.कॉम
सीवर ओवरफ्लो से इंडस्ट्रियल हब की कनेक्टिविटी प्रभावित
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-37: इलाके का इंडस्ट्रियल एरिया गुड़गांव के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल हब में शामिल है। यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर होती जा रही है। सीवर का पानी कई जगह सड़कों पर जमा हो गया है, इससे यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों, कारोबारियों और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे कीचड़ और गंदगी बढ़ने से बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। उद्यमियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया में कोई काम नहीं किया जा रहा है। बरसात में सड़के डूब जाती हैं। कर्मचारी मुकेश सोनकर ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में जाने के रास्ते में सीवर का पानी भरा हुआ है। साइकिल और पैदल वालों के लिए बड़ी समस्या हो गई है। इलाके में बदबू भी फैल रही है।