पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका, धक्का-मुक्की

Contributed byAnkur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
congress workers stopped by police attempt to gherao raj bhavan scuffle
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जेन जी छात्र-छात्राओं पर दिल्ली में पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने राजभवन घेराव का प्रयास किया। युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से निकले मार्च को बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डन भेजा गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगीड़, अब्दुल हन्नान, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। एआईसीसी प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि छात्र-युवाओं के साथ हुए कथित अत्याचार को लेकर देशभर में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि संगठन छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा है तथा उनकी आवाज उठाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सीतापुर के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो. सफीक, मंदीप, सलाहुद्दीन, अंकित, मुन्शी, मुस्ताक, मन्नू सलमानी और नौसाद अहमद सहित कई लोग शामिल रहे।