जीएम ने देखी स्टेशन की नई बिल्डिंग और FOB

नवभारतटाइम्स.कॉम
gm inspected faridabad palwal rail section reviewed new building and fob
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद/पलवल

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने रेल अधिकारियों के साथ फरीदाबाद पलवल रेलखंड का निरीक्षण कर स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पलवल रेलवे स्टेशन पर प्लैटफॉर्म नंबर 7 और 8 की चौड़ाई बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर दूसरे रास्ते को भी क्लियर करने का सुझाव दिया है। ताकि यात्रियों की आवाजाही दो रूट से हो सके।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि जीएम शुक्रवार को रेल अधिकारियों के साथ सुबह 11:45 बजे पलवल स्टेशन पहुंचे और वहां निर्माणाधीन स्टेशन बिल्डिंग और फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। प्लैटफार्म 7-8 पर सीढ़ी का उतार चढ़ाव न बन पाने की स्थिति में रेल अधिकारियों से प्लैटफार्म की चौड़ाई बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके बाद वह पलवल से न्यू पृथला के लिए रवाना हो गए। जीएम ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तक जाने वाली रेल सुविधाओं की भी जानकारी ली। न्यूटाउन स्टेशन पर उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और आरपीएफ चौकी के पास से दूसरे रास्ते को भी क्लीयर करने का सुझाव दिया।