Indraprastha Colony Gbm Cancelled District Registrars Decision On Low Quorum And Illegal Fee Hike
कम कोरम और अवैध शुल्क वृद्धि पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की जीबीएम निरस्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
सेक्टर-30-33 स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी (पॉकेट ए और बी) के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ने 26 अप्रैल को हुई जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया है। यह फैसला कॉलोनी निवासी केतन सूरी व अन्य की शिकायत पर आया है, जिन्होंने बैठक की वैधता और मेंटिनेंस शुल्क में की गई मनमानी बढ़ोतरी को चुनौती दी थी।जिला रजिस्ट्रार ने 22 और 28 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद पाया कि 962 सक्रिय सदस्यों वाली इस सोसायटी की बैठक में केवल 199 सदस्य ही शामिल हुए थे। नियमों के तहत बैठक के लिए 40 प्रतिशत कोरम अनिवार्य है, जबकि यहां मात्र 20 प्रतिशत भागीदारी रही। साथ ही, मेंटिनेंस शुल्क बढ़ाने जैसा महत्वपूर्ण मुद्दा बैठक के मूल एजेंडे में भी शामिल नहीं था। पूर्व प्रधान जेपी भारद्वाज ने कहा कि निवासियों को विकास के लिए शुल्क वृद्धि से परहेज नहीं है, लेकिन प्रक्रिया का पारदर्शी और वैधानिक होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रार के इस आदेश के बाद अब कॉलोनी में असमंजस की स्थिति है। निवासी अब यह सवाल उठा रहे हैं कि अब तक वसूला गया बढ़ा हुआ शुल्क वापस मिलेगा या आगामी बिलों में समायोजित किया जाएगा।