Keep Saints In Temple Committee Keep Distance From Common Man Jan Sangharsh Morchas Demand From Cm
'संतों को मंदिर कमिटी में रखें, आम आदमी से बनाएं दूरी'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
संत प्रकाश महाराज, अनिल वर्मा, हरिशंकर यादव, सुजीत महाराज और सूरज यादव के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को जन संघर्ष मोर्चा ने शांति मार्च निकाला। इसमें संतों ने भाग लिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन में मोर्चा ने कई मांगें रखी हैं। प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि ज्ञापन के जरिए सीएम से मांग की गई है कि चंदा चोरी में पुरानी कमिटी को हटाकर संतों को कमिटी मंदिर में रखा जाए। कोई भी आम आदमी उसमें न रखा जाए। संतों को निःशुल्क बस और रेल पास दिया जाए। राम मंदिर अयोध्या में 5000 गायों के लिए गौशाला बनाई जाए। ज्ञापन में इसके अलावा अन्य मांगें भी शामिल रहीं।