Lord Jhulelal Offered 56 Bhog Sindhi Community Celebrates Chalihah Festival With Grandeur
भगवान झूलेलाल को लगाया 56 भोग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊः सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान झूलेलाल के चालिहा महोत्सव के तहत शनिवार को विभिन्न जगहों पर मटकी उत्सव मनाया गया । भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। 25 अगस्त को झूलेलाल वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इंदिरा नगर स्थित झूलेलाल भवन में आयोजित मटकी उत्सव में सिमरन बजाज, कोमल लखमानी, नीलम खत्री सहित समाज की महिलाओं ने भाग लिया। वहीं, राजाजीपुरम के झूलेलाल मंदिर में निशा वलेछा, भावना सुमाणी, मेघना जेसवानी और प्रकाश गोदवानी ने झूलेलाल को 56 भोग लगाया। सक्खर सिंध पंचायत के अध्यक्ष संजय जेसवानी ने बताया कि 25 अगस्त को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं के आटे का बाहिराणा साहिब बनाकर ज्योत जगाई जाएगी। बाद में झूलेलाल वाटिका में बाहिराणा विसर्जन होगा।