मंडलीय कुश्ती में निहाल का दबदबा

नवभारतटाइम्स.कॉम
nihal yadav dominates divisional wrestling qualifies for state competition
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर में हुई मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ के निहाल यादव ने प्रदेशीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल कर लिया है। लखनऊ मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, सदर के कक्षा आठ के छात्र निहाल ने अंडर-14 बालक वर्ग की 57 किलोग्राम भार श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

21 और 22 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में निहाल ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ उन्होंने 30 अगस्त को होने वाली प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।