राज्य सूचना आयोग ने 92.5% मामलों को किया निस्तारित

Contributed byGyaneshwar.Prasad|नवभारतटाइम्स.कॉम
state information commission disposes of 925 rti cases submits report to cm yogi
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग (यूपीएसआईसी) ने लंबित आरटीआई अपीलों और शिकायतों के निस्तारण में बड़ी प्रगति की है। आयोग ने पुराने लंबित 24,987 मामलों में से 23,113 यानी 92.5% का निस्तारण कर दिया है, जबकि 1,874 मामले शेष हैं। मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य आयुक्तों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आयोग की प्रगति बताई और शिकायत व अपील ट्रैकिंग प्रणाली (कैट्रस-यूपीएसआईसी) की रिपोर्ट सौंपी।

यह प्रणाली 5 जनवरी 2024 को ऑनलाइन फाइलिंग, ई-अभिलेख, रियल टाइम ट्रैकिंग और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित हाइब्रिड सुनवाई के लिए शुरू हुई। इस पर 66,203 मामले दर्ज हुए, जिनमें 43,022 निस्तारित और 22,828 लंबित हैं। आयोग के 11 सुनवाई कक्ष प्रदेश के 75 जिलों को कवर कर रहे हैं। सीएम से भेंट करने वाले आयुक्तों के दल में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त डॉ.राजकुमार विश्वकर्मा, राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, मोहम्मद नदीम, सुधीर सिंह, दिलीप कुमार अग्निहोत्री, पद्म नारायण द्विवेदी, स्वतंत्र प्रकाश, राजेंद्र सिंह, शकुंतला गौतम, राकेश कुमार और वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।