Swine Flu Threat Increases In Noida Rise In Suspected Patients In Opd Health Department On Alert
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज़ों की संख्या ओपीडी में बढ़ी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल नोएडा के अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। उन्होंने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। अभी अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एच1एन1 की जांच के लिए किट मंगाकर रख ली है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलते हैं तो बिना देरी के उनकी जांच कराने और सैंपल लैब भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण की पुष्टि होने पर समय से इलाज शुरू किया जा सके।