कराटे में 7 स्वर्ण के साथ यूपी का दबदबा

नवभारतटाइम्स.कॉम
up dominates karate championship wins 7 gold medals
nNBT न्यूज, लखनऊ

मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने के डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। वहीं, गोवा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जा रहे हैं।
चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया, वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश करा रहा है।

इससे पहले उद् घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष और वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया। समारोह की अध्यक्षता फेडरेशन के यूपी सचिव संतोष कुमार ने की।