15 मीटर स्लीपर बस को कंप्लायंस सर्टिफिकेट मिला

नवभारतटाइम्स.कॉम
15 meter sleeper bus gets compliance certificate a new revolution for long distance travel
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: लंबी दूरी के सफर के लिए 15 मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस को पहली बार आईएमटी मानेसर सेक्टर-3 स्थित इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी ( आईकैट ) से कंप्लायंस सर्टिफिकेट मिला है। सिनेटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड की इस बस को AIS-119 और AIS-153 के तहत यह सर्टिफिकेट दिया गया है। बस में फुली स्लीपर वेरिएंट में 42 बर्थ हैं, जबकि हाइब्रिड स्लीपर वेरिएंट में 21 बर्थ और 42 सीटों की सुविधा है। आईकैट ने यह सर्टिफिकेट सेंट्रल मोटर वीकल रूल्स के प्रावधानों के तहत जारी किया है। आईकैट के डायरेक्टर सौरभ दलेला ने कहा कि यात्री परिवहन कैटिगरी में 15 मीटर की यह बस सबसे लंबी बस बॉडी कॉन्फिगरेशन में से एक है।