Aita Championship Series U 16 Tennis Tournament Quarterfinals Postponed Due To Rain
बारिश ने रोका टेनिस का रोमांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : एआईटीए (AITA) चैंपियनशिप सीरीज U-16 टेनिस टूर्नामेंट के रोमांच पर बुधवार को पानी फिर गया। लामार्टिनियर एसडीएस टेनिस अकैडमी पर बालक व बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन बारिश की वजह से एक भी मैच पूरा नहीं हो सका। देर तक बारिश जारी रहने के कारण आयोजक मंडल ने बुधवार के सभी मैच स्थगित करने का फैसला लिया। अब ये सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।