प्रतिभा की स्वर्णिम प्रभा!

नवभारतटाइम्स.कॉम
bbau convocation prabha chandra to receive 4 gold medals 21 meritorious students to be honored
n NBT न्यूज, लखनऊ

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 29 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह की मेडल सूची सोमवार को जारी कर दी गई। इस बार पिछले चार वर्षों का दीक्षांत एक साथ आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य समारोह में मंच से कुल 21 मेधावियों को ही पदक से नवाजा जाएगा, जिसमें हर साल के 5-5 टॉपर्स और इस साल सबसे ज्यादा चार गोल्ड मेडल जीतने वालीं प्रभा चंद्रा शामिल हैं।
विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि चार साल से लंबित दीक्षांत समारोह को अब पूरी तरह पटरी पर लाया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने ऐसा सिस्टम तैयार कर लिया है जिससे अगले साल से नियमित रूप से हर वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दीक्षांत से विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च के तहत शुरू की गई पहली डीएससी (D.Sc.) उपाधि भी प्रदान की जाएगी, जो फिजिक्स विभाग के प्रो. देवेश कुमार को मिलेगी।