Fir Registered For Driving Car In Wrong Direction Incident Near Sector 29 Galleria Market
गलत दिशा में चलाई कार, FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर 29
गैलेरिया मार्केट के पास गलत दिशा में कार चलाकर आ रहे एक शख्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कॉन्स्टेबल विकास की शिकायत पर सेक्टर-29 पुलिस ने की है। शिकायत में कॉन्स्टेबल ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार का चालक मंगलवार शाम गैलेरिया मार्केट के निकट से गलत साइड गाड़ी चलाकर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार चालक बिहार निवासी 43 वर्षीय दिवाकर को रुकवाया। सेक्टर-29 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।