ओल्ड गुड़गांव मेट्रो कॉरिडोर का काम तेज़ करने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम
instructions to speed up old gurgaon metro corridor work union minister reviews
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : मिलेनियम सिटी सेंटर (MCC) से साइबर सिटी तक प्रस्तावित ओल्ड गुड़गांव मेट्रो कॉरिडोर को द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करना है। इसे लेकर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। मंगलवार को केंद्रीय हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री की ओर से प्रॉजेक्ट के काम को और तेज करने के निर्देश दिए गए। मिनिस्ट्री के राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड के इस प्रॉजेक्ट की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि समीक्षा के दौरान ओल्ड गुड़गांव मेट्रो की प्रगति और मौजूदा स्थिति के साथ-साथ काम की राह में आ रही प्रमुख अड़चनों पर भी चर्चा हुई। बता दें कि जीएमआरएल की चेयरपर्सन डी. थारा कुछ दिन पहले मंत्रालय की ओर से गुड़गांव मेट्रो साइट का निरीक्षण करने आईं थीं। इस दौरान उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम की गति धीमी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को हिदायत दी थी कि जो भी पेंडिंग काम हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बसई के पास आने वाले एफओबी को हटाने को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जीएमआरएल और जीएमडीए में से इसे कौन हटाएगा, इसे लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।