Janakipuram Police Action Documents Sought From Consolidation Department In Case Of Grabbing Gram Samaj Land Investigation Intensified
जानकीपुरम पुलिस ने ग्राम समाज से लिए दस्तावेज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : चकबंदी विभाग के अफसरों के फर्जी आदेश से ग्राम समाज की जमीनों को हथियाने के मामले की जांच जानकीपुरम थाने की पुलिस ने तेज कर दी है। चकबंदी विभाग के कानूनगो ने संबंधित दस्तावेज बुधवार को जानकीपुरम पुलिस को मुहैया करवा दिया है। उसी के आधार पर आगे की छानबीन तेज कर दी गई है।
चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी ने जानकीपुरम थाने में अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध दस दिन पहले एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद विवेचना में आरोपितों पर धाराएं बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के लिए आठ बिंदु निर्धारित किए हैं। जांच की मॉनिटरिंग कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़ा साबित हो चुका है, लेकिन इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं? इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद मुकदमे में और धाराएं आरोपितों के नाम बढ़ाए जाएंगे।