लिवइन में रह रहे युवक ने खुद को गोली मार दी जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
live in partners boyfriend commits suicide by shooting himself was accused in eight criminal cases
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-14

शहर के सेक्टर-14 थाना एरिया में बुधवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक यहां एक युवती के साथ काफी समय से लिवइन में रह रहा था। सुबह उसके कमरे पर उसकी बहन और लिव-इन-पार्टनर भी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पर यूपी में हत्या के प्रयास सहित आठ अपराधिक मामले दर्ज थे।
मूलरूप से यूपी के बिजनौर निवासी 25 वर्षीय दिगेंद्र सिंह गुड़गांव के राजीव नगर में किराये पर रहता था। वह यहां पर अपनी लिव-इन-पार्टनर के साथ रह रहा था। कुछ दिनों ने उसकी बहन रक्षाबंधन के चलते उसके यहां आई हुई थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह युवक ने बाथरूम में अवैध हथियार से खुद को गोली मार ली। इस मामले की सूचना मकान मालिक ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। इसके बाद सेक्टर-14 थाने पुलिस टीम मौके पर पहुंची।