New York Mayor Opposes Rss Chiefs Event Says I Oppose Ideology That Excludes Anyone
भागवत के कार्यक्रम के विरोध में मेयर ममदानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, न्यू यॉर्क
अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के शनिवार को मैडिसन स्क्वेयर में होने वाले कार्यक्रम का विरोध किया है। ममदानी ने कहा कि मैं RSS प्रमुख के प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता, लेकिन यह प्राइ वेट प्रोग्राम है और उसे रद्द करने का अधिकार शायद इस शहर के पास नहीं है। भागवत RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान के तहत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। वह गुरुवार को न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में करीब 5000 भारतवंशियों के बीच अपनी बात रखने वाले हैं। कई नागरिक अधिकार संगठनों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है।
इस बारे में मंगलवार को जब ममदानी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता। जब ममदानी से पूछा गया कि क्या RSS का कार्यक्रम रद्द किया जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं न्यू यॉर्क का पहला भारतवंशी मेयर हूं। मेरी मां मीरा नायर का परिवार अब भी भारत में रहता है। मेरे परिवार ने मुझे बहुलवादी और धर्मनिरपेक्ष भारत की तस्वीर दिखाई। किसी को बाहर रखने वाली विचारधारा का मैं विरोध करता हूं। एक ऐसे न्यू यॉर्क भी हर रंग, धर्म और पृष्ठभूमि के व्यक्ति को बराबर जगह देने में विश्वास करता है।
जोहरान ममदानी (34) भारतवंशी फिल्म निर्देशक मीरा नायर और युगांडा के शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे हैं।