Pg And Guest Houses Will Not Be Sealed Action Will Be Taken After Notice Administration
फिलहाल सील नहीं होंगे PG और गेस्ट हाउस, मिलेंगे नोटिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
डीएलएफ क्षेत्र समेत गुड़गांव के विभिन्न इलाकों में पीजी और गेस्ट हाउस पर चल रही तोड़फोड़ और सीलिंग कार्रवाई के बीच बुधवार को लोगों को प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला। एकता एवं संघर्ष समिति की ओर से डीसी ऑफिस के सामने महापंचायत की गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार डीसी की ओर से आश्वासन मिला है कि मामला कोर्ट में लंबित है, तब तक संबंधित निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही पीजी और गेस्ट हाउस को फिलहाल सील नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पीजी संचालकों और प्रभावित लोगों को फिलहाल राहत मिली है। लोगों का कहना है कि कार्रवाई से पहले स्थायी समाधान निकाला जाए। नीति बनाई जाए, ताकि लोगों में डर का माहौल न रहे। महापंचायत में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा, 36 गांवों के प्रधान दर्शन सिंह, 12 गांवों के प्रधान जितेंद्र यादव और मुख्य वक्ता अनंतराम तंवर आदि मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी बात रखी।