प्रॉजेक्ट अलंकार में संवरेंगे स्कूल, मिले "2.67 करोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
project alankar 267 crore approved for renovation of 7 schools in lucknow
nNBT न्यूज, लखनऊ: राज्य सरकार की प्रॉजेक्ट अलंकार स्कीम के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के नवीनीकरण के लिए 2.67 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसमें राजधानी लखनऊ के सात स्कूल शामिल हैं। अब तक राजधानी के 20 से अधिक स्कूल लाभांवित हो चुके हैं।

इन स्कूलों आवंटित हुई धनराशि: महिला विद्यालय, अमीनाबाद 75 लाख, जवाहर नेहरू काॅलेज बहरौली मोहनलालगंज 45.05 लाख, एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स काॅलेज 39.53 लाख, राज नारायन जायसवाल काॅलेज नगराम 37.40 लाख, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर काॅलेज काकोरी 31.17 लाख, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कालेज सुभाष मार्ग 25 लाख और गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज आलमबाग 14.07 लाख रुपये।