सोहना में सीनियर एडवोकेट के बेटे की सड़क हादसे में मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
senior advocates son dies in road accident in sohna speeding vehicle claims life
nNBT न्यूज, सोहना

शहर के एक सीनियर एडवोकेट के बेटे की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित राघव के छोटे बेटे केस राघव बुधवार सुबह जॉगिंग के लिए बालूदा रोड पर गए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बेकाबू रफ्तार बनी हादसे की वजह: शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी चालक बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर जॉगिंग कर रहे केस राघव से जा टकराया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के अनुसार, जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर ली जाएगी। बार असोसिएशन के सचिव कुशल भारद्वाज ने बताया कि इस हादसे के चलते आज अदालत में नो वर्क डे रहेगा।