Suncity Avenue 800 Families Get Relief From Power Cut Court Orders Stay
सनसिटी एवेन्यू का नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, 800 परिवारों को मिली राहत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसायटी के करीब 800 परिवारों को बिजली कटने के खतरे से फिलहाल राहत मिली है। 97 लाख रुपये के बकाए को लेकर गुड़गांव की सिविल कोर्ट ने बिजली निगम को आवासीय इकाइयों की सप्लाई काटने से रोक दिया है।RWA के अनुसार, बकाए की मांग उस अवधि से जुड़ी है, जब मैनेजमेंट बिल्डर के पास था। अक्टूबर 2024 में आवासीय और कॉमन एरिया की जिम्मेदारी RWA को सौंपी गई। मौजूदा RWA का गठन भी फरवरी-मार्च 2025 में हुआ था। निवासी अपने वर्तमान और नियमित बिजली बिलों का भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन पुराने और विवादित बकाये के कारण पूरी सोसायटी की बिजली काटना उचित नहीं है। सोसायटी में पर्याप्त पावर बैकअप न होने से बिजली कटौती से परिवारों को गंभीर परेशानी हो सकती थी। अदालत ने आदेश में बिजली को आवश्यक सेवा बताते हुए कहा कि बिजली कटने से बड़ी संख्या में परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को है। अधिवक्ता सीमा नैन ने बताया िक निवासी अपने वर्तमान बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए तैयार हैं। पुराने बकाए की मांग को वर्तमान बिजली खपत के बिल से अलग रखा जाना चाहिए।