नगराम में दो घरों में चोरों ने हजारों का माला उड़ाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
thieves terror in nagaram thousands worth of jewelry and goods stolen from two houses
nNBT न्यूज, नगराम : नगराम के सलेमपुर अचाका गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।

सोसाइटी सचिव अजीत सिंह के घर से चोर शादी के बर्तन और गैस सिलिंडर ले गए। पड़ोसी हरिओम के घर से दो बक्से चोरी कर गांव के बाहर ले गए और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। वहीं, ताज मोहम्मद के घर भी चोरी का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।