Up T20 League Gorakhpur Lions Defeated Kanpur Superstars By 3 Wickets Adarsh Singhs Spectacular Century
यूपी टी20 लीग में रोमांचक मुकाबले में जीता गोरखपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: यूपी टी20 लीग में इकाना स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
कानपुर सुपरस्टार्स ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाए थे। आदर्श सिंह ने 54 गेंदों में 3 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। यह आदर्श का लीग में तीसरा शतक रहा, वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह (33) की तेज पारी और अंत में निशांत कुशवाहा (10 गेंदों में 24 रन, 2 चौके, 2 छक्के) के मैच जिताऊ शॉट्स के दम पर गोरखपुर ने 9.4 ओवर में 124 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। दूसरा मुकाबला, काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स के बीच खेला गया। रुद्रस की टीम 89 रन पर सिमट गई। नोएडा किंग्स ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।