रॉन्ग साइड से आ रही DCM ने मारी टक्कर, युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
welding artisan dies in collision with dcm coming from wrong side tragic accident in kakori lucknow
nNBT न्यूज, लखनऊ : काकोरी में बुधवार दोपहर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कारीगर की मलिहाबाद सीएचसी में मौत हो गई।

मोहनलालगंज के मऊ निवासी अकीक अहमद (38) वेल्डिंग कारीगर थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से मलिहाबाद जा रहे थे। रहमानखेड़ा के मोटी नीम चौराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अकीक को पुलिस ने उन्हें मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।