Industrial Production Growth Slows In July To 67 Compared To June
जुलाई में कम हुई औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : औद्योगिक उत्पादन जुलाई में सालभर पहले के इसी महीने में 5.4% के मुकाबले 6.7% बढ़ा। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि जून में ग्रोथ 8.8% थी। नई सीरीज के तहत IIP का चौथे महीने का आंकड़ा जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा, 'जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 7.3% के साथ इलेक्ट्रिसिटी और गैस सप्लाई में 8.7% की ग्रोथ से इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन को सपोर्ट मिला।' माइनिंग प्रोडक्शन में ग्रोथ सालभर पहले से घटकर माइनस 0.9% पर आ गई।