Metas Sandhya Devanathan Leaves Company Will Now Lead Ai At Openai
मेटा छोड़ OpenAI गईं संध्या देवनाथन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: मेटा ( Meta ) की इंडिया और साउथ ईस्ट एशिया की वाइस प्रेजिडेंट और हेड, संध्या देवनाथन 10 साल से ज्यादा समय के बाद कंपनी छोड़ रही हैं। वे अब दुनिया की मशहूर AI कंपनी OpenAI में शामिल होने जा रही हैं, जहां उन्हें दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। OpenAI में यह एक नया पद बनाया गया है।