'हर रन और विकेट पर 10 गरीबों को मिलेगा खाना'

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 poor will get food on every run and wicket restaurant cricket leagues unique pledge
nNBT न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री के ' मन की बात ' से प्रेरणा लेकर हंगर फ्री भारत और रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग (RCL) के जरिए अब यूपी के गरीबों तक मुफ्त भोजन पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए RCL का अगला सीजन 5 लखनऊ या कानपुर में आयोजित किया जाएगा। लखनऊ में हुई प्रेस मीट में आयोजकों ने लीग के बारे में जानकारी दी। लीग का सीजन 4 इसी साल 22 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली के नैशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद 22 से 29 नवंबर तक छपरा में मुकाबले होंगे।

इस अभियान का सबसे बड़ा और अनोखा आकर्षण ‘10 रन = 100 को भोजन’ का संकल्प है। मैदान पर बनने वाले हर एक रन पर 10 भूखे लोगों तक खाना पहुंचेगा, वहीं हर एक विकेट गिरने पर भी 10 गरीबों को भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा चैरिटी मैच में हर पांच रन पर 10 गरीबों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थापक अरविंद कुमार ने बताया कि असली जीत रन बोर्ड से नहीं, बल्कि भूखे पेट भरने से होगी। हालांकि, अभिनेता अरुण बख्शी के अनुसार इस सामाजिक मुहिम को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से होते हुए पीएम और यूएन (UN) तक ले जाने का लक्ष्य है, पर फिलहाल यह नई दिल्ली तक ही सीमित है।