आचार्य और उनके संघ को दान किया आहार

नवभारतटाइम्स.कॉम
on raksha bandhan 251 couples offered food donation to acharya subal sagar and his sangh
n NBT न्यूज, लखनऊः रक्षाबंधन पर इंदिरा नगर जैन मंदिर में चातुर्मास व्यतीत कर रहे आचार्य सुबल सागर व उनके संघ की आहार चर्या के लिए 251 दंपतियों ने एक साथ गुरुदेव का पड़गाहन कर मुनि संघ को आहार दान समर्पित किया।

जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि जैन परंपरा में रक्षाबंधन पर्व का विशेष धार्मिक है। इसी दिन महामुनि विष्णु कुमार ने उपसर्ग दूर कर आचार्य अकंपन देव सहित 700 दिगंबर मुनियों के प्राणों की रक्षा की थी। इस पवित्र स्मृति में जैन धर्मावलंबी मुनिराजों को आहार दान देकर महापुण्य का अर्जन करते हैं। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन में आचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आत्म-रक्षा और वात्सल्य भाव का प्रतीक है। आहार दान देने से जीवन में त्याग, भक्ति व समर्पण का भाव जागृत होता है। मौके पर अनुरोध जैन, पीके जैन, मनीषा जैन, शिप्रा जैन, रीता जैन, सुदीप जैन, आयुष, दिव्य, संजीव, बाईजी आदि उपस्थित रहे।