69000 Teacher Recruitment Reserved Category Candidates Adamant On Hunger Strike Warning Over Reservation Irregularities
सामूहिक भूख हड़ताल की दी चेतावनी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
उनका कहना है कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 8 सितंबर को होनी है, लेकिन सरकार उन अभ्यर्थियों का पक्ष नहीं रख रही है, जिनकी नियुक्ति के लिए 5 जनवरी 2022 को 6800 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी हुई थी। प्रदर्शन में शामिल अयोध्या की अर्चना शर्मा ने कहा कि सूची जारी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिली। अभ्यर्थी आशुतोष पटेल ने आरोप लगाया कि सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग सूची के पक्ष में प्रभावी पैरवी नहीं कर रहा है। यशवंत ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में गंगा शरण, नज़मा, अमर मौर्य, चंदन, संजय और संगम निषाद आदि मौजूद रहे।