'आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर धाम हो'

नवभारतटाइम्स.कॉम
demand to change alamnagar railway station name to buddheshwar dham delegation meets defense minister rajnath singh
n NBT न्यूज, राजाजीपुरम: क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तीन मांगों का पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। इनमें तालकटोरा थाने का नाम बदलकर थाना राजाजीपुरम करने, रानी लक्ष्मीबाई राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन लगवाने और आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर धाम करने की मांग शामिल है। शैलेश बाजपेई ने कहा कि ये मांगें क्षेत्र की पहचान, स्वास्थ्य सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़ी हैं। प्रतिनिधिमंडल में मनोज द्विवेदी, खुशवंत नाहिल, विशाल वर्मा, सुमित मिश्रा और नितेश श्रीवास्तव शामिल रहे।