Noida greater Noida Expressway Tragic Accident Car Crashes Into Punctured Bus Two Youths Dead
रोडवेज़ की पंक्चर बस में घुसी कार, दो की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी यूपी रोडवेज की पंक्चर बस में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को काटकर उसमें फंसे तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक भानु का इलाज चल रहा है। टप्पल (अलीगढ़) निवासी धीरज, भरत और भानु शनिवार सुबह कार से ग्रेनो आ रहे थे। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोडवेज बस में पंक्चर हो गया था। इसके चलते चालक बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर चला गया था। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अभ लिखित शिकायत नहीं मिली है।